लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का भी खयाल रखा, आपदा को अवसर में बदला: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा

By भाषा | Updated: September 5, 2020 17:22 IST

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को प्रभावी तरीके से अवसर के रूप में बदलने का काम किया। नड्डा की ओर से ये प्रतिक्रयाएं ऐसे समय में आई हैं जब विपक्षी दल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आई बड़ी गिरावट को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर न सिर्फ उपयुक्त समय पर कड़े निर्णय लिए नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन को इस महामारी के खिलाफ एक हथियार के रूप में उचित समय पर लागू किया गया

भुवनेश्वर: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर न सिर्फ उपयुक्त समय पर कड़े निर्णय लिए और 130 करोड़ देशवासियों के जीवन की सुरक्षा के लिए सामयिक कदम उठाए बल्कि आपदा को अवसर में बदलने के उद्देश्य से अर्थव्यवस्था का भी खयाल रखा।

ओडिशा प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने में जहां शक्तिशाली राष्ट्र असहाय महसूस कर रहे थे वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन लागू करने का निर्णायक फैसला किया ताकि लोगों के जीवन की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि 130 करोड़ लोगों का जीवन किसी भी सूरत में बचाया जाना चाहिए। जान है तो जहान है का नारा देकर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आम जनजीवन उनकी प्राथमिकता रही।

नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन को इस महामारी के खिलाफ एक हथियार के रूप में उचित समय पर लागू किया गया और इसे प्रभावी तरीके से देशभर में क्रियान्वित भी किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का ध्यान रखने के अलावा मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे कई कार्यक्रमों के जरिए अर्थव्यवस्था की भी चिंता की। उन्होंने कहा कि यहां तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भी इस दिशा में उठाए गए कदमों के लिए भारत की सराहना की।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को प्रभावी तरीके से अवसर के रूप में बदलने का काम किया। नड्डा की ओर से ये प्रतिक्रयाएं ऐसे समय में आई हैं जब विपक्षी दल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आई बड़ी गिरावट को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। देश में कोराना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये वित्त वर्ष की शुरुआत में लगाये गये लॉकडाउन की वजह से जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।

नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन के बाद भाजपा को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक ‘‘निष्क्रिय’’ हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में भाजपा ने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए जनता से संवाद बनाए रखा और उनकी सेवा को तत्पर रही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में देश में कई कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन लागू किया गया तब देश में कोविड-19 से लड़ाई के लिये एक भी समर्पित अस्पताल नहीं था, जबकि आज ऐसे अस्पतालों की संख्या 1500 से ज्यादा है और करीब 2.50 लाख से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार कोविड जांच की क्षमता को प्रतिदिन 1,500 से बढ़ाकर 10.10 लाख तक पहुंचाया गया।

नड्डा ने इस मौके पर ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना को राज्य में क्रियान्वित नहीं करके उसने गंदी राजनीति की और 2.4 करोड़ जनता को इससे मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया। 

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?