मोदी ने गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Published: January 17, 2021 08:04 PM2021-01-17T20:04:44+5:302021-01-17T20:04:44+5:30

Modi expressed grief over the demise of Ghulam Mustafa Khan | मोदी ने गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर दुख जताया

मोदी ने गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 17 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार एवं पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके निधन से सांस्कृतिक दुनिया को एक बड़ी क्षति हुई है।

खान का आज दोपहर मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया को एक बड़ी क्षति पहुंची है। वह संगीत क्षेत्र की अग्रणी हस्ती थे, रचनात्मकता के दिग्गज थे जिनकी रचनाओं ने उन्हें कई पीढ़ियों तक पहुंचाया। उनके साथ संवाद की मेरी खूबसूरत यादें हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi expressed grief over the demise of Ghulam Mustafa Khan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे