मोदी ने अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Published: March 11, 2021 09:14 AM2021-03-11T09:14:42+5:302021-03-11T09:14:42+5:30

Modi congratulated Amarinder Singh on his birthday | मोदी ने अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

मोदी ने अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली, 11 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बृहस्पतिवार को उनके 79वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को तत्कालीन पटियाला रियासत के शाही परिवार में हुआ था। उनकी गिनती कांग्रेस के मजबूत क्षत्रपों में होती है। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वर्ष 2002 से 2007 तक वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi congratulated Amarinder Singh on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे