लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल जल्द!, 10 मंत्री और वरिष्ठ नेताओं से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, आखिर क्या है माजरा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2023 18:01 IST

Modi Cabinet Reshuffle 2023 News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना, सुनील जाखड़ को पंजाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी जल्द ही अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल कर सकते हैं। भाजपा में संगठनात्मक बदलाव भी हो रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन पहले ही मंत्रिपरिषद की बैठक कर चुके हैं। 

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ माह बचे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले 2023 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। भाजपा ने संगठन और सरकार पर पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन पहले ही मंत्रिपरिषद की बैठक कर चुके हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल कर सकते हैं। भाजपा में संगठनात्मक बदलाव भी हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना, सुनील जाखड़ को पंजाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

ऐसी संभावना है कि नड्डा जल्द ही पार्टी संगठन में और बदलाव कर सकते हैं। सरकार और संगठन में हो रहे इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में व्यापक रूप से अनुमानित फेरबदल पर पार्टी या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 

कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने की नड्डा से मुलाकात

राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गतिविधियों में तेजी देखी गई और कई मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की। भाजपा की पंजाब इकाई के नवनियुक्त प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी पार्टी कार्यालय का दौरा किया और नड्डा से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई अन्य मंत्रियों के बाद में बैठकों के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है। भाजपा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सुनील जाखड़ और बाबूलाल मरांडी को क्रमश: तेलंगाना, पंजाब और झारखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस नियुक्ति की घोषणा के चंद घंटों के बाद निर्मला सीतारमण, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव और किरण रिजीजू सहित कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी नड्डा से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात की जबकि एक अन्य मंत्री एस पी एस बघेल ने नड्डा से मुलाकात की।

इन बैठकों में क्या चर्चा हुई, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से चल रही मुलाकातों का यह सिलसिला कुछ और दिन जारी रह सकता है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि इन बैठकों को मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि पार्टी कई संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना बना रही है और इस तरह की बातचीत नियमित रूप से होती रही है। 

मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए जी किशन रेड्डी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति के एक दिन बाद, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

लेकिन कुछ नेताओं का मानना है कि यह संभावित फेरबदल से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से उनके बाहर निकलने का संकेत हो सकता है। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री रेड्डी को मंगलवार को भाजपा की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भाजपा में भी एक व्यक्ति-एक पद का नियम है। रेड्डी के एक करीबी सूत्र ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे या नहीं। सूत्र ने कहा कि वह दशकों से पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, वह उसका निर्वहन करेंगे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो