लाइव न्यूज़ :

मामल्लापुरम में शिल्पकारों की अद्वितीय कारीगरी का दीदार करेंगे मोदी और शी, जानिए इसके इतिहास को

By भाषा | Updated: October 9, 2019 15:25 IST

ये स्मारक पल्लवकालीन शिल्पकारों की बेजोड़ स्थापत्य-कला का नमूना दर्शाते हैं जिन्होंने घड़ी के अविष्कार से अरसा पहले ही दिन के समय आदि विचारों के साथ पत्थरों पर अपनी सृजन प्रतिभा को उकेरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग 1000 साल से ज्यादा पुराने इन स्मारकों का दौरा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन स्मारकों की भव्य मूर्तियों को बारीकी से देखा जाए तो इनके सृजनकर्ताओं के हुनर को समझा जा सकता है।राष्ट्रपति चिनपिंग अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए 11 -12 अक्टूबर 2019 को चेन्नई में होंगे।

इस सप्ताह होने वाली भारत-चीन शिखरवार्ता से पहले मामल्लापुरम के अति प्राचीन स्मारकों को सजाया-संवारा जा रहा है।

ये स्मारक पल्लवकालीन शिल्पकारों की बेजोड़ स्थापत्य-कला का नमूना दर्शाते हैं जिन्होंने घड़ी के अविष्कार से अरसा पहले ही दिन के समय आदि विचारों के साथ पत्थरों पर अपनी सृजन प्रतिभा को उकेरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग 1000 साल से ज्यादा पुराने इन स्मारकों का दौरा कर सकते हैं।

इन स्मारकों की भव्य मूर्तियों को बारीकी से देखा जाए तो इनके सृजनकर्ताओं के हुनर को समझा जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति चिनपिंग अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए 11 -12 अक्टूबर 2019 को चेन्नई में होंगे।

शिखर वार्ता चेन्नई के समीप प्राचीन तटीय शहर मामल्लापुरम में होगी। मामल्लापुरम के स्मारकों पर जानेमाने पुरातत्वविद टी सत्यमूर्ति ने कहा, ‘‘पल्लवकालीन इन शिल्पकारों ने अन्यत्र कहीं भी काम कर रहे कारीगरों को उत्कृष्टता के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया।’’

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व अधीक्षक पुरातत्वविद और जानेमाने विद्वान सत्यमूर्ति ने इन स्मारकों के पीछे पुराणों में अर्जुन द्वारा भगवान शिव से ‘पाशुपत अस्त्र’ प्राप्त करने के लिए की गयी तपस्या का जिक्र किया। सत्यमूर्ति ने कहा, ‘‘यहां एक फ्रेम में 64 गण, एक मंदिर, 13 मनुष्य, 10 हाथी, 16 शेर, नौ हिरन, दो भेड़, दो कछुए, एक खरगोश, एक जंगली सुअर, एक बिल्ली, 13 चूहे, सात पक्षी, चार बंदर, दो जीभ वाली एक छिपकली और आठ पेड़ हैं।’’

इसमें भगवान शिव के खड़े हुए स्वरूप की प्रतिमा है जिनकी चार भुजाएं हैं और उनका निचला हाथ ‘वरद मुद्रा’ दर्शाता है जिसमें वह अर्जुन को वरदान दे रहे हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जटा-मुकुट धारी भगवान शिव अपने गणों के साथ अर्जुन को वरदान देने आते हैं और इस पूरे चित्रण को पत्थरों पर बड़ी खूबसूरती से तराशा गया है।

उन्होंने कहा ‘‘ इन प्रतिमाओं के लिए पत्थर के चयन समेत सभी कुछ मुझे अद्वितीय लगता है।’’ यहां देवताओं और देवियों तथा अन्य प्राकृतिक रमणीक दृश्यों को दो बड़े आकार के पत्थरों पर दर्शाया गया है जिनके बीच बारीक सा विभाजन है। यह विभाजन नदी का स्वरूप दर्शाता है।

इस अंतराल में ही नाग और नागिनों की आकृतियां उकेरी गयी हैं। ये सारे दृश्य नदी किनारे भगवान शिव द्वारा अर्जुन को वरदान देने के उस पौराणिक महात्म्य वाले कथानक को जीवंत करते से दिखते हैं। स्मारक के समीप भगवान विष्णु का मंदिर है। सत्यमूर्ति ने कहा कि इन क्षेत्रों में निर्माण के लिए दिशानिर्देश देने का श्रेय कांची के दिवंगत महास्वामी, चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती (1894 से 1994) को जाता है। 

टॅग्स :तमिलनाडुचीनजी जिनपिंगनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो