Modi 3.0 Cabinet: परिवारवाद कहां नहीं, मोदी सरकार में 22 मंत्री शामिल, तेजस्वी यादव ने सूची जारी की
By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2024 16:23 IST2024-06-12T16:17:31+5:302024-06-12T16:23:29+5:30
Modi 3.0 Cabinet: कई ऐसे मंत्रियों, नेताओं के नाम हैं, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है और सत्ता उन्हें विरासत से मिली है।

photo-lokmat
Modi 3.0 Cabinet: लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए के द्वारा लालू परिवार पर लगातार हमला बोले जाने के बाद अब केंद्र में मंत्रियों के पद बंटवारे में परिवारवाद को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के परिवारवाद को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता, पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते हैं। उन्होंने कहा है कि कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही आज उनकी सरकार और सियासत सांस ले पा रही है।
राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता, पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 11, 2024
कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही आज उनकी सरकार और सियासत सांस ले पा रही है।
उनके कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है।#indiapic.twitter.com/EDZrQ2T55j
उनकी कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है। अपने पोस्ट के साथ तेजस्वी यादव ने मोदी का परिवारवाद को लेकर एक सूची जारी की है, जिसमें कई ऐसे मंत्रियों, नेताओं के नाम हैं, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है और सत्ता उन्हें विरासत से मिली है।
इस सूची में एचडी कुमार स्वामी पुत्र देवेगौड़ा, जयंत चौधरी पुत्र चौधरी चरण सिंह, रामनाथ ठाकुर पुत्र भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, राव इंद्रजीत सिंह पुत्र राव वीरेंद्र सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू पोते पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया पुत्र माधव राव सिंधिया, चिराग पासवान पुत्र रामविलास पासवान, पीयूष गोयल पुत्र वेद प्रकाश गोयल समेत कुल 22 मंत्री-नेताओं के नाम हैं। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि मंत्रिमंडल में मोदी ने परिवारवाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने लिखा कि यह तो केवल मंत्रियों की सूची है सांसद तो न जाने कितने हैं जो परिवारवाद की पृष्ठभूमि से राजनीति में आए हैं।