लाइव न्यूज़ :

‘दही हांडी’ उत्सव मनाने के लिए मनसे कार्यकर्ताओं ने पाबंदियों को रखा ताक पर

By भाषा | Updated: August 31, 2021 10:43 IST

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से पर्व-त्योहार मनाने पर लगी पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए ठाणे और पालघर जिले में ‘दही हांडी’ का त्योहार धूमधाम से मनाया। सोमवार को आधी रात के करीब मनसे कार्यकर्ता यहां के नौपाड़ा में एकत्र हुए और उन्होंने एक जगह ऊंचाई पर ‘दही हांडी’(दही से भरी मटकी) टांग दी। इसके बाद लोग परामिड बनाते हुए एक-दूसरे पर खड़े हुए और सबसे ऊपर खड़ी महिला कार्यकर्ता ने मटकी फोड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस ने कोविड-19 पाबंदियां तोड़ने के आरोप में पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके पहले पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं ने उनसे बहस भी की। मनसे के ठाणे-पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव को दही हांडी समारोह करने की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर कल दिन में गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था। वह भी देर रात आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने सोमवार देर रात ठाणे के वर्तक नगर और पालघर जिले के नाला सोपारा इलाके में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। जाधव ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना हिंदू वोट हासिल करके सत्ता में आई है, लेकिन उसने कार्यक्रमों पर रोक लगाकर समुदाय को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि पाबंदियों के बावजूद वे त्योहार मनाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले हफ्ते दही हांडी कार्यक्रम के आयोजकों से कहा था कि राज्य को कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह छुटकारा मिलने तक, कुछ समय के लिए उत्सवों का आयोजन न कर एक मिसाल कायम करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि महामारी के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"