लाइव न्यूज़ :

विरोध के बाद MMTC पाकिस्तान से नहीं मंगायेगा प्याज, क्या चीन से आएगी?

By भाषा | Updated: September 14, 2019 06:27 IST

जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिये जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुये हैं। पाकिस्तान ने इसके बाद से ही भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक निकायों और किसानों की ओर से विरोध के स्वर उठने लगे थे।एमएमटीसी ने कहा है कि प्याज आयात के लिये निविदा बोली 24 सितंबर से पहले सौंपनी होगी।

विरोध के स्वर उठने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने आपूर्तिकर्ताओं को पाकिस्तान से प्याज मंगाने से रोक दिया। कंपनी ने 2,000 टन प्याज का आयात करने की अपनी निविदा में सुधार करते हुये यह निर्देश दिया है। पिछले सप्ताह एमएमटीसी ने एक निविदा जारी करते हुये पाकिस्तान, मिस्र, चीन, अफगानिस्तान और अन्य क्षेत्रों से प्याज आयात करने की घोषणा की थी।इससे राजनीतिक निकायों और किसानों की ओर से विरोध के स्वर उठने लगे थे। एमएमटीसी ने इसके बाद अपनी निविदा में सुधार करते हुये कहा कि बोली लगाने वाली कंपनियां पाकिस्तान को छोड़कर किसी भी अन्य क्षेत्र अथवा देश से प्याज मंगा सकती हैं।जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिये जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुये हैं। पाकिस्तान ने इसके बाद से ही भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को निलंबित कर दिया है। एमएमटीसी ने कहा है कि प्याज आयात के लिये निविदा बोली 24 सितंबर से पहले सौंपनी होगी। यह बोली 10 अक्टूबर तक वैध होगी। आयात शिपमेंट नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जानी चाहिये।

टॅग्स :पाकिस्तानचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह