लाइव न्यूज़ :

MLC By-Polls 2025: 5 सीट और 27 मार्च को उपचुनाव?, नागपुर के पूर्व महापौर और फडणवीस के करीबी संदीप दिवाकर राव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे पर दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 19:45 IST

MLC By-Polls 2025: भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और राकांपा के पास 41 विधायक हैं। इससे निचले सदन में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को देखते हुए वे आसानी से सभी पांच सीट जीत सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMLC By-Polls 2025: नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 18 मार्च है।MLC By-Polls 2025: आवश्यक हुआ तो 27 मार्च को मतदान होगा। MLC By-Polls 2025: उम्मीदवार 20 मार्च को अपना नाम वापस ले सकते हैं।

MLC By-Polls 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य विधान परिषद की पांच सीट पर 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक करीबी सहयोगी और एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच विधान पार्षदों की जीत के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। विधानसभा में पहुंचे विधान पार्षदों में से तीन भाजपा से हैं, जबकि एक-एक विधायक शिवसेना और राकांपा से हैं। तीनों ही दल राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ का हिस्सा हैं।

भाजपा ने रविवार को विधान परिषद उपचुनाव के लिए नागपुर के पूर्व महापौर और फडणवीस के करीबी सहयोगी संदीप दिवाकर राव जोशी, प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव संजय किशनराव केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव यादवराव केचे के नामों की घोषणा की। केचे ने विदर्भ क्षेत्र के वर्धा जिले के अरवी निर्वाचन क्षेत्र से 2009 और 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

उन्हें 2024 के चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया और भाजपा ने फडणवीस के पूर्व निजी सचिव सुमित वानखेड़े को अरवी सीट से मैदान में उतारा था। नामांकन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। विधान परिषद सदस्यों का यह उपचुनाव 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायक कोटे से हो रहा है।

भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और राकांपा के पास 41 विधायक हैं। इससे निचले सदन में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को देखते हुए वे आसानी से सभी पांच सीट जीत सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 18 मार्च है, जबकि उम्मीदवार 20 मार्च को अपना नाम वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो 27 मार्च को मतदान होगा, जिसमें विधायक निर्वाचक मंडल का हिस्सा होंगे। 

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रशिव सेनाBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए