लाइव न्यूज़ :

विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में कांग्रेस ने SC से किया आग्रह, कहा- येदियुरप्पा की ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड पर ली जाए

By भाषा | Updated: November 4, 2019 15:39 IST

न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह कर्नाटक कांग्रेस की ओर से पेश ताजा सामग्री पर विचार करने के लिए पीठ के गठन के बारे में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई से बात करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से सोमवार को अनुरोध किया किया कि प्रदेश के 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का आडियो क्लिप रिकॉर्ड पर लिया जाये।अयोग्य घोषित किये गये 17 में से 15 विधायकों की सीटों पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होगा।

कर्नाटककांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से सोमवार को अनुरोध किया किया कि प्रदेश के 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का आडियो क्लिप रिकॉर्ड पर लिया जाये जिसमें वह बागी विधायकों के त्याग का जिक्र करते हुये कथित रूप से अपनी पार्टी के नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं।न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह कर्नाटककांग्रेस की ओर से पेश ताजा सामग्री पर विचार करने के लिए पीठ के गठन के बारे में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई से बात करेगी।येदियुरप्पा का वह कथित ऑडियो क्लिप शुक्रवार को सामने आया था जिसमें वह पार्टी के उन नेताओं के प्रति नाराजगी जता रहे थे जो अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस-जद (एस) के विधायकों को पांच दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। यह क्लिप हुबली में पार्टी की बैठक का है।

उक्त ऑडियो में येदियुरप्पा कथित तौर पर कह रहे हैं कि बागी विधायकों को गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में मुंबई में रखा गया था। अयोग्य घोषित किये गये 17 में से 15 विधायकों की सीटों पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होगा।

इन विधायकों के त्यागपत्र और विश्वास मत के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने की वजह से कुमारस्वमाी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार का पतन हो गया था और येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आयी। इन 15 निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के स्थानीय नेताओं के विरोध के बीच येदियुरप्पा ने हाल ही में यह आश्वासन दिया था कि अयोग्य घोषित किये गये विधायकों को टिकट दिये जायेंगे, यदि वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहेंगे।

येदियुरप्पा ने चुनाव में भाजपा की जीत या हार को एक अलग मामला बताते हुये कहा था कि अयोग्य घोषित किये गये विधायकों ने ही पार्टी को सत्ता में आने का अवसर प्रदान किया है।

शीर्ष अदालत ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित करने के विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 25 अक्टूबर को सुनवाई पूरी की थी। इन याचिकाओं पर फैसला जल्द आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकांग्रेसबीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप