लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में 28 नवंबर को होगा 40 सीटों के लिए मतदान, कांग्रेस के दुर्ग को अकेले दम पर भेदने को तैयार बीजेपी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 6, 2018 21:07 IST

Mizoram Vidhan Sabha Chunav 2018: मिज़ोरम में कुल 40 विधान सभा सीटें हैं। राज्य में पिछले 10 सालों से कांग्रेस सत्ता में है। बीजेपी ने मिजोरम की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

Open in App

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम के आगामी विधान सभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग (EC) ने अगले महीने से शुरू हो रहे पाँच राज्यों के चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी।

मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सभी राज्यों के विधान सभा चुनावों के नतीजे 11 दिसम्बर को आएंगे। 

मिजोरम में कुल 40 विधान सभा सीटें हैं। राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है। लाल थानहवाला राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महासचिव राम माधव ने इसी हफ्ते घोषणा की थी कि बीजेपी राज्य की सभी सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी।

मिजोरम विधान सभा चुनाव का इतिहास

कांग्रेस पिछले दो विधान सभा चुनावों से राज्य में सत्ता में है। लाल थान्हावला ने साल 2008 में हुए चुनाव में जीत हासिल करके सरकार बनायी थी।

साल 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में थानहवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने दोबारा सरकार बनायी।

इससे पहले साल 1998 और साल 2003 के विधान सभा चुनाव में ज़ोरामथांगा के नेतृत्व में मिज़ो नेशनल फ्रंट ने चुनाव जीतकर सरकार बनायी थी।  

साल 1989 और 1993 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनायी थी और लाल थान्हावला मुख्यमंत्री रहे थे।

 

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना