मिजोरम ने दो अक्टूबर तक कोविड-19 प्रतिबंध बढ़ाए

By भाषा | Published: September 17, 2021 08:51 PM2021-09-17T20:51:52+5:302021-09-17T20:51:52+5:30

Mizoram extends Kovid-19 restrictions till October 2 | मिजोरम ने दो अक्टूबर तक कोविड-19 प्रतिबंध बढ़ाए

मिजोरम ने दो अक्टूबर तक कोविड-19 प्रतिबंध बढ़ाए

मिजोरम, 17 सितंबर मिजोरम सरकार ने शुक्रवार को राज्य में कुछ छूटों के साथ कोविड-19 महामारी संबंधी प्रतिबंधों को दो अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

नए दिशानिर्देश के अनुसार सरकार ने अधिकतम 25 लोगों की मौजूदगी के साथ पिकनिक रिजॉर्ट खोलने की अनुमति दी। दिशानिर्देश में कहा गया कि श्रेणी सी में आने वाले सब्जी बाजारों और दुकानों को मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को खोलने की अनुमति होगी।

राज्य में 18 जुलाई से सात अगस्त के बीच पूर्ण लॉकडाउन के बाद राज्य सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) इलाके में आंशिक लॉकडाउन और अन्य हिस्सों में कुछ निश्चित लॉकडाउन लगाया था। बाद में तारीखें बढ़ती रहीं और लॉकडाउन की समय सीमा शनिवार को खत्म होने वाली थी। एएमसी इलाके में सभी सार्वजनिक और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

मिजोरम में शुक्रवार को संक्रमण के 1,121 नए मामले सामने आए। राज्य में अब 13,344 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mizoram extends Kovid-19 restrictions till October 2

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे