लाइव न्यूज़ :

Mizoram Assembly Elections 2023: राहुल गांधी मिजोरम में करेंगे चुनाव प्रचार, जल्द राज्य दौरे पर होंगे रवाना

By अंजली चौहान | Updated: October 14, 2023 11:06 IST

मैथ्यू एंथोनी ने कहा कि गांधी 16 अक्टूबर से मिजोरम में रहेंगे और पहले दिन चांदमारी जंक्शन से आइजोल के ट्रेजरी भवन तक लोगों से बातचीत करेंगे और उनके साथ पैदल चलेंगे।

Open in App

Mizoram Assembly Elections 2023: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम पार्टियों ने जीत के लिए कमर कस ली है। मिजोरम चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य का दौरा करने वाले हैं इसके लिए वह 16 अक्टूबर को रवाना होंगे।

पार्टी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 16 अक्टूबर से मिजोरम में रहेंगे और पहले दिन, चांदमारी जंक्शन से आइजोल में ट्रेजरी भवन तक लोगों के साथ बातचीत करेंगे और पैदल चलेंगे।

राहुल गांधी के दौरे में क्या है खास?

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को दिल्ली लौटने से पहले वह कई संगठनात्मक और अभियान संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख लालसावता ने हाल ही में कहा था कि पार्टी सभी 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और केंद्रीय चुनाव समिति जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। 

कांग्रेस ने हाल ही में बनाया 'मिजोरम सेक्युलर अलायंस'

कांग्रेस ने हाल ही में दो स्थानीय पार्टियों पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) और जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) के साथ 'मिजोरम सेक्युलर एलायंस' (एमएसए) का गठन किया है।

लालसावता ने कहा कि एमएसए का गठन भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए किया गया था। कांग्रेस नेता ने एमएसए द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव का जिक्र करते हुए अन्य राजनीतिक दलों से मिजोस और उनके धर्म के अस्तित्व के लिए गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया।

लालसावता ने यह आरोप लगाया गया है कि जब से भाजपा पार्टी और उसके सहयोगी 2014 में केंद्र में सत्ता में आए हैं, तब से अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर आदिवासियों को ध्वस्त करने और कई कानूनों के माध्यम से हिंदू राज्य स्थापित करने के ठोस प्रयास किए गए हैं। जिस पर मिजोरम सेक्युलर गठबंधन मूकदर्शक नहीं रहना चाहता।

एमएसए के प्रस्ताव में कहा गया है, "भारत उन शीर्ष देशों में से एक बन गया है जहां ईसाई सुरक्षित नहीं हैं।" मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के पांच सदस्य हैं जबकि पीसी और जेडएनपी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष