लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: भरी क्लास में टीचर ने मुस्लिम छात्र को कहा 'कसाब', भड़के लड़के ने शिक्षक से की तीखी बहस, प्रोफेसर निलंबित

By आजाद खान | Updated: November 28, 2022 21:40 IST

घटना के सामने आने के बाद एमआईटी ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है और उसे निलंबित भी कर दिया गया है। यही नहीं आरोपी टीचर के खिलाफ आगे की जांच भी बैठाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएमआईटी के एक प्रोफेसर द्वारा एक छात्र को 'आतंकी' कहने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें छात्र को टीचर से तीखी बहस करते हुए देखा गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर कार्रवाई भी की गई है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शिक्षक द्वारा मुस्लिम छात्र को 'आतंकी' कहने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। यह घटना बेंगलुरु के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में घटी है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

घटना के बाद एमआईटी ने ट्वीट कर प्रोफेसर के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि शिक्षक ने बाद में छात्र से अपने बात के लिए माफी भी मांगी है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक छात्र टीचर के साथ तीखी बहस कर रहा है। दावा यह किया गया है कि क्लास के दौरान एक टीचर ने एक छात्र को 'कसाब' जो 26/11 के मुंबई हमले में शामिल था, यह कहकर पुकारा था जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि छात्र शिक्षक से बोलते हुए कह रहा है कि आप इतने लोगों के सामने मुझसे ऐसे कैसे बात कर सकते है। छात्र ने यह भी कहा कि मुस्लिम होने के नाते हमें ये सब हर रोज सामना करना पड़ता है और यह अजीब नहीं है। 

ऐसे में जब टीचर ने कहा कि छात्र उसके बेटे जैसा है तो इस पर वह बोलता है कि क्या आप अपने बेटे को आतंकी कहेंगे। ऐसे में छात्र को यह भी कहते हुए सुना गया है कि आप प्रोफेशनल हैं, आप ऐसा कैसे कह सकते हैं। 

एमआईटी ने टीचर के खिलाफ लिया एक्शन

आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद एमआईटी ने टीचर के खिलाफ एक्शन लिया है। एमआईटी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि उसने टीचर को निलंबित कर आंतरिक जांच के आदेश दे दिए है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले हफ्ते का है और ऐसे में यह मामला अब सामने आया है। उधर, जानकारी के अनुसार, छात्र की माने तो उसने टीचर के साथ अपने मतभेद को सुलझा लिया है। 

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियोअजमल कसाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप