लाइव न्यूज़ :

सदरपुर कॉलोनी से लापता किशोरी बरामद

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:22 IST

Open in App

थाना सेक्टर- 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी से एक किशोरी लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार सुबह को किशोरी को सेक्टर 37 बस स्टॉप से बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोरी को किसी व्यक्ति ने अगवा किया था या वह स्वयं घर से चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा से लापता किशोरी बरामद

भारतनोएडा पुलिस ने महिला को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?