लाइव न्यूज़ :

मिश्र ने अवनि लखेरा और अन्य सभी पदक विजेताओं को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:26 IST

Open in App

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में निशानेबाजी में स्वर्णिम जीत पर अवनि लखेरा को बधाई दी है। मिश्र ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक विजेता देवेन्द्र झाझड़िया एवं कांस्य पदक विजेता सुंदर सिंह गुर्जर को भी बधाई दी है। उन्होंने डिस्कस थ्रोअर योगेश कथूनिया, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार को रजत पदक जीतने पर एवं डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार को कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा है कि इन खिलाड़ियों ने अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी पदक विजेताओं को देते हुए कहा कि उन्होंने पदक जीतकर तिरंगे को गौरवान्वित किया है।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिये पैरालंपिक खेल में स्वर्ण पदक विजेता अवनि लखेरा को बधाई दी और कहा, ‘‘आपकी उपलब्धि राजस्थान के लिये बडे गर्व की बात है। मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं।’’ राजे ने झाझड़िया व गुर्जर सहित अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर