लाइव न्यूज़ :

वाराणसी के होटल में तेज प्रताप यादव के साथ हुई बदसलूकी, मंत्री के निजी सहायक ने पुलिस से की शिकायत

By भाषा | Updated: April 8, 2023 16:30 IST

मामले में शिकायत के बाद अपर पुलिस आयुक्‍त संतोष सिंह ने बताया है ‘‘इस संबंध में होटल प्रबंधन से बात करने पर पता चला है कि तेजप्रताप के किसी करीबी ने सिर्फ एक दिन, छह तारीख के लिये होटल का कमरा बुक कराया था। होटल प्रबंधन को नहीं मालूम था कि कमरे में कौन व्यक्ति रूकने वाला है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के साथ बदसलूकी एक मामला सामने आया है। वाराणसी के एक होटल ने बिना बताए तेज प्रताप यादव के सामान को होटल के कमरे से बाहर निकाला है। इस बात से नाराज मंत्री जी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

लखनऊ:  बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री तेजप्रताप यादव के निजी सहायक ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता की गैरमौजूदगी में होटल के कमरे से उनका सामान बाहर निकाल कर रिसेप्शन पर रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप के निजी सहायक विशाल सिन्हा ने बताया कि बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव शुक्रवार को वाराणसी के एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे, जबकि बगल के कमरे में उनके निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी ठहरे हुए थे। 

तेजप्रताप यादव के निजी सहायक ने क्या आरोप लगाया 

विशाल सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को काशी दर्शन के बाद रात को होटल लौटने पर तेजप्रताप ने देखा कि उनका सामान होटल के रिसेप्शन काउंटर पर रखा हुआ है। सिन्हा ने कहा कि मंत्री को आवंटित कमरे को बिना अनुमति के खोलना और उनके सामान को छूना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। निजी सहायक ने इस संबंध में सिगरा थाने में होटल संचालकों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

इस संबंध में सिगरा थाने के प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। अपर पुलिस आयुक्‍त संतोष सिंह ने बताया, ‘‘इस संबंध में होटल प्रबंधन से बात करने पर पता चला है कि तेजप्रताप के किसी करीबी ने सिर्फ एक दिन, छह तारीख के लिये होटल का कमरा बुक कराया था। होटल प्रबंधन को नहीं मालूम था कि कमरे में कौन व्यक्ति रूकने वाला है।’’ 

उन्‍होंने बताया कि दूसरे दिन होटल का कमरा किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से बुक था। उन्होंने कहा, ‘‘तेजप्रताप दर्शन करने चले गए थे। उनका एक सहायक होटल में मौजूद था। होटल प्रबंधन ने काफी समय इंतजार किया और फिर उनका समान रिसेप्शन पर ला कर रख दिया।’’ एसीपी ने कहा कि लौटने के बाद तेजप्रताप ने सिगरा थाने शिकायत पत्र दिया है जिसकी जांच की जा रही है। बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री व राजद नेता तेजप्रताप यादव निजी यात्रा पर वाराणसी आए थे। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादववाराणसीबिहारलालू प्रसाद यादवPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी