लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक आयोग ने एनटीए से कहा: परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय सिख छात्रों से भेदभाव नहीं हो

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करे कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करते समय सिख छात्रों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं हो।

आयोग ने सोमवार को कहा कि उसके संज्ञान में यह बात आई कि मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं ‘नीट’ एवं ‘जेईई’ के परीक्षा केंद्रों पर सिख छात्रों से ‘कड़े’ और ‘कृपाण’ के स्कैनिंग के लिए कुछ घंटे पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा गया।

अल्पसंख्यक आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने एनटीए से कहा है कि सिख समुदाय की धार्मिक भावना और संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत दिए गए अधिकार के मद्देनजर यह सुनिश्चित करे कि इन छात्रों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं हो।

एनटीए ही इन परीक्षाओं का आयोजन करती है।

कड़ा और कृपाण सिख समुदाय के पांच पवित्र प्रतीकों (पांच ककार) में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग