लाइव न्यूज़ :

रेल भवन में लगी मामूली आग: डीएफएस, रेलवे कहा: बस धुंआ उठा था

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को रेल भवन के एक कमरे में मामूली आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि रेलवे ने दावा किया कि कंप्यूटर के मदरबोर्ड में शॉट सर्किट होने का संदेह है और ‘‘बस धुंआ’’ उठा।

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मामले की जांच की जा रही है।’’

डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब छह बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेल भवन के कमरा नंबर 451 में आग लगी और कई चीजों को नुकसान पहुंचा। उनके अनुसार संदेह है कि कंप्यूटर की वजह से आग लगी।

अधिकारी के अनुसार 10 मिनट में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

हालांकि रेलवे के प्रवक्ता कहा, ‘‘ यह आग नहीं थी। कुछ ही मिनटों में सबकुछ नियंत्रण में ले आया गया। दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया गया। कंप्यूटर के मदरबोर्ड में शॉटसर्किट से धुंआ उठने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है