लाइव न्यूज़ :

#MeToo के तहत लगे आरोपों की जाँच के लिए मोदी सरकार बनाएगी चार जजों का पैनल, मेनका गांधी ने की घोषणा

By भाषा | Updated: October 12, 2018 18:55 IST

मेनका ने कहा कि मी टू अभियान के तहत सामने आये मामलों की पड़ताल के लिए उनका मंत्रालय जल्द ही एक कमेटी गठित करेगा। इसमें वरिष्ठ न्यायिक और कानूनी अधिकारी सदस्य होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जिन महिलाओं ने आगे आ कर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये है, मुझे उन सब पर भरोसा है ।

मेनका ने कहा कि मी टू अभियान के तहत सामने आये मामलों की पड़ताल के लिए उनका मंत्रालय जल्द ही एक कमेटी गठित करेगा। इसमें वरिष्ठ न्यायिक और कानूनी अधिकारी सदस्य होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उन सब पर भरोसा है । मैं सभी शिकायतकर्ताओं के दर्द और मानसिक पीड़ा को समझती हूं।’’ 

प्रेट्र के साथ साक्षात्कार में मेनका ने कहा, ‘‘मैं एक कमेटी के गठन का प्रस्ताव भेज रही हूं । इसमें वरिष्ठ न्यायिक एवं कानूनी अधिकारी सदस्य होंगे । यह कमेटी मी टू अभियान के तहत आये सभी मसलों को देखेगी।’’ 

उन्होंने कहा कि समिति यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे को देखेगी और यदि कुछ शिकायतों को लेकर जरूरी हुआ तो वह मंत्रालय को सलाह भी देगी कि इन्हें कैसे मजबूती प्रदान की जाए। 

टॅग्स :मेनका गाँधी# मी टूयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए