जल शक्ति मंत्रालय ने स्कूलों को नल से जल उपलब्ध कराने की समय सीमा बढ़ा कर 31 मार्च की

By भाषा | Published: February 20, 2021 11:02 PM2021-02-20T23:02:38+5:302021-02-20T23:02:38+5:30

Ministry of Water Power has extended the deadline for providing tap water to schools by 31 March | जल शक्ति मंत्रालय ने स्कूलों को नल से जल उपलब्ध कराने की समय सीमा बढ़ा कर 31 मार्च की

जल शक्ति मंत्रालय ने स्कूलों को नल से जल उपलब्ध कराने की समय सीमा बढ़ा कर 31 मार्च की

नयी दिल्ली, 20 फरवरी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और आश्रमशालाओं को नल से जल का ‘कनेक्शन’ उपलब्ध कराने के जल शक्ति मंत्रालय के 100 दिनों के विशेष अभियान की समय सीमा बढ़ा कर 31 मार्च तक कर दी गई है। मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों ने इस कार्य को पूरा करने के लिए और अधिक समय लगने का संकेत दिया, जिसके बाद उसने (मंत्रालय ने) यह कदम उठाया है।

जल जीवन मिशन दो अक्टूबर 2020 को शुरू किया गया था।

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने संकेत दिया कि उन्हें इस कार्य को पूरा करने के लिए और समय की आवश्यकता है। इस पर विचार करते हुए जल शक्ति मंत्रालय ने अभियान की समय सीमा बढ़ा कर 31 मार्च 2021 कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ministry of Water Power has extended the deadline for providing tap water to schools by 31 March

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे