लाइव न्यूज़ :

गृह सचिव ने बंगाल के चीफ सेक्रटरी को लिखा पत्र, कहा- राज्य में आबादी के अनुपात में टेस्टिंग काफी कम और राज्य में मृत्यु दर ज्यादा

By सुमित राय | Updated: May 6, 2020 20:02 IST

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेट्री राजीव सिन्हा को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में आबादी के अनुपात में राज्य में टेस्टिंग काफी कम हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में अब तक 1344 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।पश्चिम बंगाल में अब तक 140 लोगों की मौत कोविड-19 महामारी के कारण हो चुकी है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से पश्चिम बंगाल सरकार के चीफ सेक्रेट्री राजीव सिन्हा को पत्र लिखा है और राज्य में कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में उच्च मृत्यु दर पर भी चिंता जाहिर की और लॉकडाउन का सही से पालन कराने के लिए भी कहा।

अजय भल्ला ने राजीव सिन्हा को लिखे पत्र में कहा, "पश्विम बंगाल में आबादी के अनुपात में टेस्टिंग काफी कम हो रही है और अन्य राज्यों की तुलना में यहां मृत्यु दर बहुत अधिक है।"  बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 13.2 प्रतिशत है।

पत्र में उन्होंने आगे लिखा, "पश्चिम बंगाल में उच्च मृत्यु दर का कारण राज्य में खराब निगरानी, पहचान और कम परीक्षण करने के कारण हो रहा है। इसके अलावा भीड़ वाले समूहों में रैंडम टेस्टिंग को बढ़ाने की भी आवश्यकता है।"

अजय भल्ला ने राजीव सिन्हा को लिखे पत्र में लॉकडाउन को भी ठीक से लागू करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा, "कोलकाता और हावड़ा में कई समूहों के द्वारा पुलिस पर हमले समेत लॉकडाउन के उल्लंघन का खबरें आई हैं। लॉकडाउन के सख्ती से पालन की जरूरत है।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अब तक 1344 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 140 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो गई है। इन 140 मरीजों में 68 की मौत की वजह वायरस को बताया गया जबकि बाकी में अन्य कई बीमारियां भी थीं। पश्चिम बंगाल में अब तक 364 लोग कोविड-19 से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां