लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने दी सफाई, सरकारी नौकरी में भर्ती पर कोई रोक नहीं, पहले की तरह की होंगी भर्तियां

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2020 08:29 IST

वित्त मंत्रालय के मुताबिक व्यय विभाग के शुक्रवार (4 सितंबर) का जो सर्कुलर है, वो किसी भी पदों के निर्माण के लिए आंतरिक प्रक्रिया से संबंधित है। ये किसी भी तरह से भर्ती को प्रभावित नहीं करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सरकारी नौकरी की भर्ती पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।सर्कुलर में कहा गया है कि व्यय विभाग की अनुमति से नए पदों का सृजन किया जा सकता है। 

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी में भर्ती पर रोक को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से सफाई दी गई है। सरकारी नौकरी में भर्ती पर रोक को लेकर वित्त मंत्रालय ने शनिवार (5 सितंबर) को ट्वीट कर सफाई दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने सरकारी नौकरी पर भर्ती पर रोक नहीं लगाई हैं। भर्तियां पहले की तरह ही होंगी। 

वित्त मंत्रालय की ओर ट्वीट किया गया, भारत सरकार में पदों को भरने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। कर्मचारी चयन आयोग, यूपीएससी, आरएलवी भर्ती बोर्ड, आदि जैसे सरकारी एजेंसियों के माध्यम से सामान्य भर्तियां बिना किसी प्रतिबंध के सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक व्यय विभाग के शुक्रवार (4 सितंबर) का जो सर्कुलर है, वो किसी भी पदों के निर्माण के लिए आंतरिक प्रक्रिया से संबंधित है। ये किसी भी तरह से भर्ती को प्रभावित नहीं करेगा। 

जानिए वित्त मंत्रालय की ओर जारी सर्कुलर में क्या कहा गया है?

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया था कि मौजूदा राजकोषीय स्थिति और सरकार के संसाधनों पर दबाव को देखते हुए गैर-प्राथमिकता वाले खर्चों को कम करने और तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। इसके पीछे की तर्क दी थी कि प्राथमिकता वाले खर्च के लिए संसाधन सुनिश्चित किए जा सकें। 

सर्कुलर में नए पदों की भर्तियों के लिए कहा गया है कि इनपर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि ये भी कहा गया है कि व्यय विभाग की अनुमति से नए पदों का सृजन किया जा सकता है। 

वित्त मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया गया है कि अगर एक जुलाई, 2020 के बाद यदि नया पद बनाया गया है, जिसके लिए व्यय विभाग की मंजूरी नहीं ली गई है, और इस पर यदि नियुक्ति नहीं हुई है, तो इसे रिक्त ही रखा जाए

टॅग्स :निर्मला सीतारमणनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे