लाइव न्यूज़ :

समग्र शिक्षा अभियान के तहत आने वाले स्कूलों के नाम सुभाष चंद्र बोस के नाम पर होगा शिक्षा मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के ‘‘समग्र शिक्षा अभियान’’ के तहत आने वाले स्कूलों एवं छात्रावासों का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पर इन विद्यालयों का नाम रखा जाना बच्चों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इसके अलावा शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रशासन को भी उत्कृष्टता के उच्च मानकों को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।

बयान में बताया गया है, “मंत्रालय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में समग्र शिक्षा के तहत वित्त पोषित आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का नाम सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय/छात्रावास के रूप में रखने का फैसला किया है।“

मंत्रालय ने कहा कि इससे दुर्गम क्षेत्रों में स्थित इन आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों के बारे में जागरूकता पैदा करने को लेकर सहायता मिलेगी। इसके अलावा इन विद्यालयों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उच्च मानकों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

बयान में कहा गया है कि समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा मंत्रालय पहाड़ी, छोटे और कम आबादी वाले क्षेत्रों में आवासीय विद्यालय और छात्रावास स्थापित करने और इनका संचालन करने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

मंत्रालय ने बताया कि ये आवासीय विद्यालय और छात्रावास उन बच्चों के लिए होते हैं, जिन्हें नियमित विद्यालयों के प्रावधान के अतिरिक्त आश्रय और देखभाल की जरूरत होती है।

बयान के मुताबिक, इसका उद्देश्य सार्वभौमिक नामांकन सुनिश्चित करना और कम आबादी (ज्यादातर आदिवासी क्षेत्रों में) वाले इलाकों, जहां विद्यालय खोलना व्यवहार्य नहीं है, में विद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराना है।

बयान में बताया गया है कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 383 आवासीय विद्यालयों और 680 छात्रावासों को मंजूरी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल