लाइव न्यूज़ :

UP Election Result 2022: वाराणसी में भाजपा के नीलकंठ तिवारी सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित से पीछे चल रहे हैं, जानिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों का हाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2022 12:17 IST

वाराणसी के शहर दक्षिणी की सीट पर दूसरे चक्र की मतगणना के बाद साप के किशन दीक्षित को 4381 वोट और भाजपा के नीलकंठ तिवारी को 3689 वोट मिले हैं। दूसरे चरण के बाद किशन दीक्षित को 11505 मत और नीलकंठ को 5359 मत मिले हैं। इस प्रकार किशन दीक्षित 6146 मतों से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चक्र में किशन दीक्षित को 4381 और नीलकंठ तिवारी को 3689 मत मिले हैंशिवपुर विधानसभा सीट से भाजपा के अनील राजभर सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर से आगे हैंपिंडरा से कांग्रेस के अजय राय ने भाजपा के अवधेश सिंह को पीछे धकेलते हुए बढ़त बना ली है

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है। वाराणसी की सबसे प्रतिष्ठित सीट शहर दक्षिणी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कामेश्वर दीक्षित उर्फ़ किशन दीक्षित अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के मौजूदा विधायक और मंत्री नीलकंठ तिवारी से आगे चल रहे हैं।

दूसरे चक्र में किशन दीक्षित को 4381 और नीलकंठ तिवारी को 3689 मत मिले हैं। दूसरे चरण के बाद किशन दीक्षित को 11505 मत और नीलकंठ को 5359 मत मिले हैं। इस प्रकार किशन दीक्षित 6146 मतों से आगे चल रहे हैं।

वहीं वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो पहले चरण में भाजपा आगे है। भाजपा के अनील राजभर 4089 वोट मिले हैं। वहीं सुभसपा-सप गठबंधन के अरविंद राजभर को 3118 वोट से दूसरे नंबर पर हैं।

वाराणसी की अजगरा विधानसभा पर पांचवें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के त्रिभुवन राम आगे हैं। उन्हें कुल 19440 वोट मिले हैं। उन्हें सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी सुनील सोनकर से कड़ी टक्कर मिल रही है। सुनील सोनकर को 13054 मत मिले हैं।

पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय ने भाजपा के अवधेश सिंह को पीछे धकेलते हुए बढ़त बना ली है। शिवपुर से बीजेपी के अनिल राजभर, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल और कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी की सभी आठ सीटें भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। यही कारण है कि मतदान से पहले खुद पीएम मोदी ने शहर में कैंप किया था और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी।वाराणसी की सभी आट सीटों में से शहर दक्षिणी की सीट सबसे अहम है क्योंकि यहां पर सपा के किशन दीक्षित योगी सरकार के मंक्षी नीलकंठ तिवारी को जोरदार टक्कर दे रहे हैं। 

वहीं अगर हम पूर्वांचल की बात करें तो यहां से योगी सरकार के कुल नौ मंत्री चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही आजमगढ़ से रमाकांत यादव, मऊ सदर से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और भतीजा मन्नू अंसारी मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भदोही से बाहुबली विजय मिश्रा और जौनपुर की मल्हनी सीट से यूपी शासन द्वारा भगोड़ा घोषित हुए धनंजय सिंह मैदान में हैं। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर भी गाजीपुर की जहूराबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

यूपी चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल 403 सीटों में इस समय भाजपा 268 सीटों पर आगे है, वहीं सपा 128 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। बसपा 3, कांग्रेस 2 और अन्य 2 भी इस रेस में शामिल हैं। 

टॅग्स :परिणाम दिवसपरिणाम दिन विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022वाराणसीBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो