लाइव न्यूज़ :

आपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2026 15:39 IST

तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्पष्टीकरण ही पूछना है तो वह तेज प्रताप यादव जी ही बताएंगे।अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है।कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं, लेकिन मानने से इनकार कर रहे हैं। इस पर लखेंद्र पासवान ने कहा कि मैं तेज प्रताप यादव जी को बधाई देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका यह पारिवारिक मामला है। इस पर अब मैं क्या ही बोलूं। लखेंद्र पासवान ने कहा कि अब आपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं। इसके साथ ही कोई स्पष्टीकरण ही पूछना है तो वह तेज प्रताप यादव जी ही बताएंगे।

लेकिन फिलहाल जो भी कुछ है, उस पर ज्यादा से ज्यादा विचार तेज प्रताप यादव से ही लीजिए। बता दें कि 8 फरवरी को अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव विवादों में आ गए हैं। 8 फरवरी को ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया। तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है। तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे।

उन्होंने कहा था कि उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है। उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। तेज प्रताप यादव ने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारतेज प्रताप यादवBJPपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?