कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा, मौसम में सुधार की उम्मीद

By भाषा | Published: January 24, 2021 03:32 PM2021-01-24T15:32:14+5:302021-01-24T15:32:14+5:30

Minimum temperature dropped in Kashmir valley, weather expected to improve | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा, मौसम में सुधार की उम्मीद

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा, मौसम में सुधार की उम्मीद

श्रीनगर, 24 जनवरी कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद रविवार को ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन सुबह बादल छंटने से धूप खिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार रविवार को मौसम में और सुधार होने की आशा है और महीने के अंत तक यह शुष्क बना रहेगा।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और काजीगुंड को छोड़कर कश्मीर घाटी में शनिवार रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि रात में घाटी के ज्यादातर स्थानों पर बेहद कम बर्फबारी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि आज सुबह मौसम में सुधार देखने को मिला और बादल छंटने से घाटी के लोगों को सूरज के दर्शन हुए।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछली रात के (2 डिग्री सेल्सियस) तापमान से कुछ अधिक था।

अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग का तापमान शनिवार रात को शून्य से 11 डिग्री कम रहा।

पहलगाम में पारा शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर में इस समय 40 दिन तक चलने वाले ‘चिल्लई कलां’ का प्रकोप जारी है।

कड़ाके की ठंड में इस दौरान शीतलहर चलने के साथ जलाशय और जल आपूर्ति की पाइपलाइन इत्यादि जम गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature dropped in Kashmir valley, weather expected to improve

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे