लाइव न्यूज़ :

देश में फिर से बढ़ सकते है दूध के दाम, इन कारणों से लगातार हो रहा है कीमतों में इजाफा-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: December 17, 2022 10:37 IST

ऐसे में यह भी दावा किया जा रहा है कि लगातार दूध के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद भी दूध की कंपनियों को कुछ खास फायदा नहीं हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में फिर से दूध के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि इसके कीमतों में ये उछाल कई कारणों से हो रहा है। यही नहीं लगातार दाम के बढ़ोतरी के बीच कंपनियों के कुछ खास फायदा नहीं हो रहा है।

नई दिल्ली: देश भर में दूध के दाम में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे देश में थोक दूध की कीमते बढ़ी है जिससे दूध सप्लाई करने वाली कंपनी दूध के दाम को बढ़ा सकती है। 

आपको बता दें कि पिछले महीने नवंबर में ही दूध कंपनियों ने चार बार दूध के दाम बढ़ाए है। ऐसे में साल के अंत तक एक और बढ़ोतरी से आम लोगों के जेब पर असर पड़ सकता है। 

इसे लेकर क्या है दावा

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस तरीके से पूरे देश में थोक दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है, इससे यह कहा जा रहा है कि डेयरी कंपनियों को वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में दूध के कीमते बढ़ सकती है। 

ऐसे में रिपोर्ट की अगर माने तो, “दूध खरीद कीमतों में निरंतर वृद्धि के कारण डेयरी कंपनियों ने भी पिछले दस महीनों में दूध की बिक्री की कीमतों में 8-10 फीसदी की वृद्धि की है। जबकि हम देखते हैं कि वैश्विक स्किम्ड मिल्क पाउडर की कीमतें साल-दर-साल कम होती जा रही हैं, मवेशियों के चारे की कीमतों में महंगाई दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं।"

दूध के दाम बढ़ने के कारण, दूध कंपनियों की कमाई घट रही है

ऐसे में जहां लगातार दूध के दामों में इजाफा हो रहा है, वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर क्योंकि दूध के दाम इतने बढ़ रहे है। इस बढ़ोतरी के पीछे का सबसे मुख्य कारण है पुश आहार के दामों में वृद्धि है। 

बताया जा रहा है कि असामान्य बारिश के कारण चारे में कमी आई है जिस कारण पुश आहार के दाम बढ़े जिससे दूध के दामों पर भी असर पड़ा है। यही नहीं दूध और इससे बने उत्पादों की मांग में तेजी के कारण भी दूध के दामों में वृद्धि देखी गई है। 

एक तरफ जहां दूध के दाम लगातार बढ़ रहे है, वहीं दूसरी ओर यह दावा किया जा रहा है कि इस वृद्धि से दूध की कंपनियों की कमाई में इजाफा नहीं हुआ है। आईसीआईसीआई के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में दूध कंपनियों की लाभप्रदता साल-दर-साल कम होने की संभावना है। 

टॅग्स :भारतमानसूनमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी