लाइव न्यूज़ :

Milind Deora: मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत

By रुस्तम राणा | Updated: January 14, 2024 15:57 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवड़ा ने रविवार को कांग्रेस के साथ अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दियावह मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुएसीएम एकनाथ शिंदे ने देवड़ा का ध्वज प्रदान कर शिवसेना में स्वागत किया

मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, जिन्होंने राहुल गांधी की पूर्व-पश्चिम भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले रविवार को कांग्रेस के साथ अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया, दोपहर में एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। देवड़ा मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए और सीएम शिंदे ने उनका पार्टी ध्वज के साथ स्वागत किया। देवड़ा का यह कदम यह ग्रैंड ओल्ड पार्टी (कांग्रेस) के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं मिलिंद देवड़ा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं को शिंदे में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले, एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें घटनाक्रम की जानकारी नहीं है, लेकिन मिलिंद देवड़ा का पार्टी में स्वागत है।

कई दिनों की अटकलों को खत्म करते हुए, मिलिंद देवड़ा, उद्धव सेना और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत से असंतुष्ट, देवड़ा ने रविवार को घोषणा की कि वह कांग्रेस छोड़ देंगे। मिलिंद देवड़ा ने सुबह 8.36 बजे ट्वीट किया, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता समाप्त हो गया है। मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।“

टॅग्स :शिव सेनाकांग्रेसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता