लाइव न्यूज़ :

'क्या दिवाली आ गई' बिहार के प्रवासियों के पास नहीं है बच्चों के इन मासूम सवालों का जवाब, पढ़ें घर वापस जाते इन मजदूरों का दर्द

By भाषा | Updated: May 22, 2020 13:56 IST

हरियाणा के विभिन्न स्थानों से 40,000 से अधिक प्रवासी श्रमिक बिहार के मुजफ्फरपुर, बरौनी और किशनगंज के लिए 21 मई को श्रमिक विशेष ट्रेनों से रवाना हुए।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार राज्य से 2.38 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेजा गया है।कोरोना वायरस को काबू करने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन का अभी चौथा चरण चल रहा है। जो 31 मई तक है।

गुरुग्राम लॉकडाउन के कारण फंसे बिहार के प्रवासी मजदूर मोहन झा ने यह खुशखबरी देने को अपने परिवार को बड़े उत्साह के साथ फोन किया कि वह घर लौटने के लिए अंतत: ट्रेन में सवार हो रहा है, लेकिन वह उस समय मानो सुन्न हो गया जब उसके पांच साल के बेटे ने उससे पूछा, ‘‘क्या दिवाली जल्दी आ गई है?’’ झा के पास अपने बेटे को यह हकीकत बताने की हिम्मत नहीं थी कि वह शायद इस साल दिवाली मना भी नहीं पाएगा, क्योंकि उसके पास पैसा कमाने के लिए कोई काम नहीं है। गुरुग्राम के निकट सोहना में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करने वाले झा के पास लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद से ना तो कोई काम बचा है और ना ही पैसा कमाने का कोई और जरिया।

''इस साल कोई दिवाली नहीं होगी क्योंकि काम नहीं है"

करीब दो महीने जैसे-तैसे गुजर बसर करने और सामुदायिक रसोइयों में खाना खाकर पेट भरने वाला झा अंतत इस सप्ताह बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ। झा ने कहा, ‘‘मैं पिछले दो महीने से घर लौटने की कोशिश कर रहा हूं। लंबे इंतजार के बाद अंतत: मुझे ट्रेन में सवार होने का मौका मिल ही गया। राहत की सांस लेते हुए, मैंने अपने परिवार को जब यह जानकारी देने के लिए फोन किया, तो मेरे बेटे ने मुझसे सवाल किया कि क्या इस बार दिवाली पहले आ गई है, जो मैं घर लौट रहा हूं। उसके मन में कई सवाल थे कि दिवाली इस बार गर्मियों में क्यों आ रही है। मेरा दिल टूट गया। मैं उसे यह नहीं बता सका कि इस साल कोई दिवाली नहीं होगी, क्योंकि कोई काम नहीं है।’’

''हमारे बच्चों को इस बात की समझ नहीं है कि हम घर क्यों आ रहे है"-मजदूर भरत बाबू

उसने कहा, ‘‘मुझे पता है कि वह उम्मीद कर रहा होगा कि मैं उसके लिए कोई उपहार लेकर जाऊंगा, लेकिन इस बार मैं अपने बच्चे के चेहरे पर उपहार वाली खुशी नहीं देख पाउंगा।’’ झा ने फोटो खिंचवाने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘मेरे दु:ख को कोई कैमरा कैद नहीं कर सकता।’’ झा के साथ ही निर्माण स्थल पर काम करने वाले एक और मजदूर भरत बाबू ने कहा, ‘‘हमारे बच्चों को लगता है कि हम तभी घर आते हैं जब दिवाली  या छठ होती है। उन्हें अभी इस बात की समझ नहीं है कि हम अचानक घर क्यों लौट रहे हैं और शायद हम अब कभी घरों से यहां नहीं आएंगे। ऐसा लगता है कि यह वायरस हमारी कई साल की दिवाली को ग्रहण लगा देगा।’’

हालांकि सरकार ने निर्माण गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दे दी है लेकिन श्रमिकों का कहना है कि उनके लिए हकीकत में काम नहीं है। बाबू ने कहा, ‘‘ठेकेदारों का कहना है कि कच्चा माल नहीं है और सरकार ने काम खत्म करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है तो उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। यदि ठेकेदार हमसे काम कराता है तो उसे हमारा बकाया चुकाना पड़ेगा, इसलिए कोई हमें काम नहीं देना चाहता।’’

''पता नहीं अब मैं लौटूंगा या वहीं काम तलाश करूंगा''- 42 वर्षीय मांझी कुमार​​​​​​​

42 वर्षीय मांझी कुमार ने कहा, ‘‘मैं पिछले सात साल से गुरुग्राम में हूं और इस साल अपने परिवार को भी यहां लाने की सोच रहा था। मेरा बेटा शहर के स्कूल में पढ़ने को लेकर बहुत उत्साहित था, लेकिन ये सभी योजनाएं धरी रह गईं। पता नहीं अब मैं लौटूंगा या वहीं काम तलाश करूंगा।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार राज्य से 2.38 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेजा गया है। देश में कोरोना वायरस को काबू करने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां पटरी से उतर जाने के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं और कई लोगों की जमा पूंजी खत्म हो गई है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। 

टॅग्स :प्रवासी मजदूरकोरोना वायरस लॉकडाउनहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह