लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना में प्रदर्शन कर रहे मनरेगा मजदूरों पर पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल, कई घायल 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2019 17:12 IST

बिहार: अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के बैनर तले कारगिल चौक से राजभवन तक मार्च निकाला था. पटना पुलिस ने कारगिल चौक पर जुलूस को रोकने का प्रयास किया.

Open in App
ठळक मुद्दे भर के मनरेगा मजदूरों ने बुधवार (31 जुलाई) को राजधानी पटना में मांगों के समर्थन में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने कारगिल चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला.

बिहार भर के मनरेगा मजदूरों ने बुधवार (31 जुलाई) को राजधानी पटना में मांगों के समर्थन में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने कारगिल चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला. जेपी गोलंबर के पास 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे मनरेगा मजदूरों पर पटना पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है. 

बताया जाता है कि सभी मजदूर कारगिल चौक से राजभवन की तरफ प्रदर्शन करते हुए जा रहे थे. प्रदर्शनकारियों का हंगामा देख पुलिस ने जेपी गोलंबर पास उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उन पर वॉटर कैनन से पानी का बौछार कर दिया. 

दरअसल, अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के बैनर तले कारगिल चौक से राजभवन तक मार्च निकाला था. पटना पुलिस ने कारगिल चौक पर जुलूस को रोकने का प्रयास किया. लेकिन, मजदूर और उग्र हो गए. जिसे शांत कराने के लिए पुलिस ने वॉटर का इस्तेमाल किया तब जाकर ईंट-पत्थर चला रहे मजदूर शांत हुए. 

इस दौरान कई मजदूरों को चोटें भी आईं हैं. साथ ही प्रदर्शन कर रहे हैं मजदूरों द्वारा चलाए गए ईंट और पत्थर से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है. 

मजदूरों की प्रमुख मांगें हैं

सरकार उन्हें साल भर में कम से कम 200 दिन काम दे, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 177 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये की जाए, मनरेगा मजदूरों का पंजीकृत बीमा कराया जाए और मजदूरों की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए. साथ ही काम में मशीन का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने और मजदूरों को पंजीकृत कर बीमा करने की भी मांग की. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए