लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा लुढ़का, लेह में तापमान शून्य से 15.6 डिग्री नीचे

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:16 IST

लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंड स्थान रहा और यहां का तापमान शून्य के नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । प्रदेश में मनाली का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का दौर जारी है । जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार तक इसके सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जतायी है। पहाड़ों से चलने वाली तेज पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण पारा लुढ़कने की संभावना है। गिरते तापमान और हवा की गति में संभावित गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है ।

दिल्ली में बुधवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । श्रीनगर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है ।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। शहर में सुबह के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है । पिछले हफ्ते ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण पूरे जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में रात्रि के तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है ।

हालांकि, दिन का तापमान दस दिसंबर तक स्थिर रहने की संभावना है । उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान शून्य के नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । यह घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा । वैष्णों देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का दौर जारी है । लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंड स्थान रहा और यहां का तापमान शून्य के नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । प्रदेश में मनाली का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । 

टॅग्स :विंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

भारतDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, आईएमडी ने रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी में जीवनरक्षक साबित हो रही 4 बाय 4 एम्‍बुलेंस, मरीजों की हो रही मदद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?