लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 11:44 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 27 जून बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने रविवार को बताया कि मानसिक रूप से बीमार 12 वर्षीय लड़की बृहस्पतिवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से लापता हो गयी थी और वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे बेहोशी की हालत में पाई गई।

उन्होंने इस मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर बताया कि अज्ञात दो लड़कों ने लड़की को बंधक बनाकर मुक्तिधाम के पास उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच में लड़की के साथ बलात्कार किये जाने की पुष्टि हुई है और उसके आंतरिक एवं बाह्य अंगों में चोट के निशान पाए गए हैं।

मिश्रा ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार, अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब