लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने सदस्यों ने व्हाट्सएप की प्रस्तावित नयी नीति को लेकर चिंता जताई

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी संसद की एक समिति के सदस्यों ने व्हाट्सएप की निजता से जुड़ी नीति में प्रस्तावित बदलावों को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता प्रकट की।

सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति के समक्ष पेश होने वाले व्हाट्सएप के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रस्तावित बदलावों का मकसद और अधिक पारदर्शिता लाना है।

एक सदस्य के मुताबिक, समिति के कुछ सदस्यों ने कहा कि कंपनी का इस मुद्दे पर इस सवाल का जवाब देने में रुख अस्पष्ट है कि वह ऐसे बदलाव कैसे ला सकती है जो भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए अनुकूल नहीं हैं।

समिति ने फेसबुक, ट्विटर और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ अलग से बात की।

बैठक के बाद व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम संसदीय समिति का आभार प्रकट करना चाहते हैं कि उसने हमें अपने समक्ष उपस्थित होने और विचार रखने का मौका दिया। हम भविष्य में भी सम्मानीय समिति से सहयोग करने को आशान्वित हैं।’’

व्हॉट्सएप ने हाल ही में उपयोगकर्ताओं को ‘इन-ऐप’ अधिसूचना के जरिये इन बदलावों की सूचना दी। व्हॉट्सएप ने कहा कि उसके मंच का इस्तेमाल जारी रखने के लिए प्रयोगकर्ताओं को नयी शर्तों तथा नीति पर आठ फरवरी तक सहमति देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग