लाइव न्यूज़ :

मेहुल चोकसी ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर ईडी की कार्यवाही अस्थायी रूप से रोकने की मांग की

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले के आरोपी एवं कारोबारी मेहुल चोकसी ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुरू की गई कार्यवाही अस्थायी रूप से रोकने का अनुरोध किया है। दरअसल, ईडी ने चोकसी को एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की है।

चोकसी, 14,500 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी है। उसने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता विजय अग्रवाल के मार्फत उच्च न्यायालय का रुख किया।

ईडी ने 2019 में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में एक अर्जी देकर चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम,2018 के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की थी।

अधिनियम के मुताबिक, किसी व्यक्ति को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा सकता है, यदि 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक की संलिप्तता वाले अपराध के लिए उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया हो और यदि व्यक्ति देश छोड़ कर चला गया हो और लौटने से इनकार कर रहा हो।

चोकसी ने अपनी अर्जी में कहा है कि उसे भगोड़ा आरोपी व्यक्ति घोषित नहीं किया जा सकता क्योंकि वह आपराधिक अभियोजन से बचने के लिए भारत छोड़ कर नहीं गया था बल्कि वह अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से पहले चला गया था।

कारोबारी ने कहा है कि जुलाई 2021 में उसे डोमिनिका में एक अदालत ने जमानत दी थी और इलाज के लिए एंटीगुआ और बारबुडा की यात्रा करने की अनुमति दी थी।

हालांकि, चोकसी शहर में विशेष पीएमएलए अदालत में जारी कार्यवाही के चलते यात्रा में दिक्कत का सामना कर रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि भारतीय अधिकारियों के लिए यह दलील देना अनुचित है कि चोकसी इरादतन भारत लौटने से इनकार कर रहा है।

वकील ने दलील दी कि चोकसी आपराधिक अभियोजन का सामना करने के डर से भारत लौटने से इनकार नहीं कर रहा बल्कि अपनी मेडिकल स्थिति के कारण यात्रा मे अक्षम रहने के चलते ऐसा करने से रूक रहा है।

वहीं, ईडी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता हितेन वेनगावकर ने चोकसी की अर्जी का विरोध किया और विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

उच्च न्यायालय ने केंद्रीय एजेंसी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया और विषय की अगली सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तारीख दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 03 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 January 2026: आज जल्दबाजी में फैसला लेना हो सकता है खतरनाक, पढ़ें अपना राशिफल

भारतSupermoon: आज दिखाई देगा साल का पहला सुपरमून, बेहद विशाल और चमकदार नजर आएगा चाँद, कब, कैसे और कहां देखें?

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

भारतछत्रपति संभाजीनगर भाजपाः अपनों पर ही भरोसा करना महंगा पड़ गया

भारत अधिक खबरें

भारतAadhaar PVC Card: घर बैठे बनाए अपना आधार PVC कार्ड, बस 75 रुपये में होगा काम, जानें प्रोसेस

भारतFASTag Rules Change: NHAI का बड़ा फैसला, FASTag यूजर्स के लिए नियम बदले, जानें क्या होगा फायदा

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ी सफलता, महाराष्ट्र में 14 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

भारतआईटी मंत्रालय ने ग्रोक 'बिकिनी' ट्रेंड को लेकर X को नोटिस जारी किया, दुरुपयोग के खिलाफ तत्काल की कार्रवाई की मांग

भारतमहाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य है, कोई अन्य भाषा नहीं?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-हम अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश का खुले दिल से स्वागत करते