लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के घोषणा पत्र पर महबूबा मुफ्ती का तंज, 'आग से खेलना बंद करें भाजपा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2019 18:54 IST

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने इस घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र केवल और केवल (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी पर ही केंद्रित है। बीजेपी ने 'संकल्प पत्र' कहा है कि सत्ता में आने पर वह भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर अपनी कोशिश जारी रखेगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के घोषणा पत्र की आलोचना करते हुए महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 35A को लेकर कहा, 'जम्‍मू कश्‍मरी पहले से ही एक बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। अगर ऐसा होता है तो न केवल कश्‍मीर बल्कि देश और पूरा क्षेत्र जलेगा। इसलिए मैं बीजेपी से अपील करती हूं कि आग से खेलना बंद करें।'

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे देशवासियों जरा सावधान रहें। आपकी देशभक्ति का प्रमाण-पत्र केवल तभी जारी किया जाएगा, जब आपके पास एक सांप्रदायिक और अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता हो। अन्यथा आपको टुकड़े-टुकड़े गिरोह को सौंप दिया जाएगा।' 

महबूबा मुफ्ती ने ये ट्वीट न्यूज एजेंसी ANI द्वारा अरुण जेटली के ट्वीच को रिट्वीट करते हुए किया है। अरुण जेटली ने कहा था इस ट्वीट में कि बीजेपी का घोषणा पत्र 'टुकड़े-टुकड़े' की मानसिकता से नहीं, बल्कि मजबूत राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। बीजेपी का घोषणा पत्र भारत की वास्तविकता से जुड़ा है।  

बीजेपी के घोषणापत्र में केवल मोदी: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र केवल और केवल (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी पर ही केंद्रित है। गहलोत ने ट्वीट किया कि जहां कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में देश की जनता और उनके मुद्दों को केंद्र में रखा वहीं बीजेपी  ने अपने घोषणा पत्र में केवल मोदी को ही रेखांकित किया है। 

गहलोत ने कहा, ‘‘उनका वादा केवल मोदी है। उनका दावा केवल मोदी के सत्ता में लौटने का है और उनका दृष्टिकोण केवल मोदी शासन को आगे भी बनाए रखना है। इसके अलावा इस घोषणा पत्र में सब काल्पनिक है।''

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार(8 अप्रैल) को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने इस घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किये हैं। बीजेपी ने कहा है कि सत्ता में आने पर वह भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर अपनी कोशिश जारी रखेगी और चाहेगी कि इस पर सहमति बने। साथ ही बीजेपी ने यह भी कहा कि आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीबीजेपी संकल्प पत्रलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा में कहा- ‘वेरी वेल मेड’

भारतपुस्तक ‘द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ विमोचन से पहले विवाद?, आखिर पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने क्यों बनाई दूरी

भारतDelhi New CM Swearing: लो जी डेट फाइनल?, इस दिन होगा दिल्ली मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ ग्रहण समारोह, इस मिशन पर काम करेंगे नए सीएम

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष