लाइव न्यूज़ :

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023ः 60 सीट, 375 प्रत्याशी और 27 फरवरी को चुनाव, एनपीपी, कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 14:12 IST

Meghalaya Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय बलों की 119 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Meghalaya Assembly Elections 2023: मेघालय विधानसभा की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 375 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 47 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि वीपीपी और एचएसडीपी ने क्रमश: 18 और 11 प्रत्याशी उतारे हैं। सभी दल अपने स्तर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

खारकोंगोर ने नामांकन वापस लेने की अवधि पूरी होने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज नाम वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद 375 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।’’ उन्होंने बताया कि नामांकन की जांच के दौरान चार प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द कर दिया गया जिनमें एनपीपी के तीन और यूडीपी के दो उम्मीदवार शामिल हैं। मैदान में बचे 375 उम्मीदवारों में 339 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं।

विधानसभा चुनावों से पहले मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में इस सप्ताह की शुरूआत में हुई चुनाव पूर्व हिंसा में कथित संलिप्तता के आरोप में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और तृणमूल कांग्रेस के कम से कम 31 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग ‘एक गिरोह का हिस्सा हैं’ जिन्होंने फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चरबतापारा गांव में मंगलवार की रात को हंगामा किया था। मेघालय की 60-सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती दो मार्च को होगी ।

पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया, ‘‘हमने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है... तृणमूल कांग्रेस के 16 समर्थक और एनपीपी के 15 कार्यकर्ता शामिल हैं।’’ मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ. आर. खारकोंगोर ने बताया कि राज्य के कुल मतदान केन्द्रों में से 747 को ‘संवेदनशील’ और 399 ‘अति संवेदनशील’ चिन्हित किया गया है।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप