लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Assembly Elections 2023: टीएमसी को मेघालय में झटका, दो विधायक सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 20:40 IST

Meghalaya Assembly Elections 2023: उत्तरी गारो हिल्स जिले में मेंदीपाथर के विधायक मार्थन संगमा और पश्चिम गारो हिल्स जिले में टिकरीकिल्ला का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मी डी. संगमा ने सत्तारूढ़ खेमे में जाने से पहले विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीता था।कांग्रेस का दामन छोड़ टीएमसी में शामिल होने वाले 12 विधायकों में शामिल थे।टीएमसी मुख्य विपक्षी दल बन गई थी।

Meghalaya Assembly Elections 2023: मेघालय में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को विधानसभा चुनाव से पहले झटका लगा, क्योंकि उसके दो विधायक बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल हो गए।

उत्तरी गारो हिल्स जिले में मेंदीपाथर के विधायक मार्थन संगमा और पश्चिम गारो हिल्स जिले में टिकरीकिल्ला का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मी डी. संगमा ने सत्तारूढ़ खेमे में जाने से पहले विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। दोनों विधायकों ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीता था,लेकिन वह कांग्रेस का दामन छोड़ टीएमसी में शामिल होने वाले 12 विधायकों में शामिल थे।

इससे टीएमसी मुख्य विपक्षी दल बन गई थी। मौसिनराम के टीएमसी विधायक एच. एम. शांगपिलयांग दिसंबर में भाजपा में शामिल हो गए। दो और विधायकों के टीएमसी छोड़ने के बाद, 60 सदस्यीय सदन में पार्टी की ताकत घटकर नौ रह गई। दोनों विधायकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा, “उनका शामिल होना हमारी विकास गाथा का संकेत है। हम बेहतर मेघालय के लिए काम करना जारी रखेंगे।” 

टॅग्स :मेघालयटीएमसीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना