लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर पीएमओ में बैठक : तीनों कृषि कानूनों के साथ किसानों को मनाने की कवायद हुई तेज

By एसके गुप्ता | Updated: January 6, 2021 19:54 IST

कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आठ तारीख को होने वाली बैठक में किसानों को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने चार मांगे रखी थीं, उनमें से दो मांगे मान ली गई हैं। बाकी दो मांगों पर किसानों से सहमति बनाने को कहा जाएगा।कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आठ तारीख को होने वाली बैठक में किसानों को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

नई दिल्ली: कृषि सुधार कानून के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों को 42 दिन और सरकार के साथ सात दौर की वार्ता होने के बाद भी परिणाम न निकलता देख प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बैठक की है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इसमें किसानों को मनाने और समाधान निकालने पर चर्चा हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसानों को तीनों कृषि कानूनों के साथ मनाने की बात की गई है। 

इसमें कुछ बातें किसानों की भी मान लेने को कहा गया है। अब 8 जनवरी को होने वाली वार्ता के बाद ही यह तय होगा कि हल निकल आएगा या किसान आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर समस्या का हल नहीं निकलेगा तो सोमवार को इस मसले पर सुनवाई होगी।

अभी तक किसानों को कृषि कानूनों पर प्रजेंटेशन से लेकर नए कानून के तहत कई किसानों को हुए लाभ से अवगत कराया गया है। किसानों ने चार मांगे रखी थीं, उनमें से दो मांगे मान ली गई हैं। बाकी दो मांगों पर किसानों से सहमति बनाने को कहा जाएगा। क्योंकि नए कानूनों में न तो एपीएमसी खत्म की जा रही है, न हीं मंडियां और न ही एमएसपी फिर क्यों किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसका जवाब भी किसानों से लिया जाएगा।

उधर सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने मंगलवार देर शाम एकजुट हो बैठक की और सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक सरकार तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस नहीं लेती। तब तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा आठ जनवरी को होने वाली बैठक में 26 जनवरी को राजपथ पर ट्रैक्टर रैली निकालने का अल्टीमेटम किसानों की ओर से दिया जाएगा।

टॅग्स :किसान आंदोलनभारतदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील