लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले के दौरान मीडिया ने संप्रग की आलोचना की थी, लेकिन मोदी सरकार के साथ नहीं : राहुल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 01:55 IST

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 26/11 को मुंबई में हुये आतंकवादी हमले के दौरान मीडिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना की थी लेकिन इसी तरह की कई घटनाओं के बाद यह मोदी सरकार के साथ ऐसा नहीं कर रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे । संगठन के कुछ सदस्यों ने राहुल से पूछा कि कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए अच्छे कामों को क्यों नहीं उजागर किया गया।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई हमले जैसी कई आतंकी घटनायें नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान हुई, लेकिन मीडिया ने संप्रग सरकार की जितनी आलोचना की थी, उतनी इस सरकार की नहीं की ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता ने भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ का आरोप लगाया और किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि मीडिया उनके (किसानों के) विरोध को कवर नहीं कर रहा है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान कई महीनों से तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम