लाइव न्यूज़ :

MCD ward polls results: बीजेपी ने दी पटखनी, 7 जोन पर किया कब्जा, MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में सीएम केजरीवाल को झटका, 5 जोन से संतोष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 22:20 IST

MCD ward polls results: वर्ष 2022 में एमसीडी के एकीकरण के बाद पहली बार वार्ड समिति का चुनाव हुआ है। यह चुनाव काफी समय से लंबित था।

Open in App
ठळक मुद्देMCD ward polls results: सत्तारूढ़ आप और विपक्षी दल भाजपा के बीच गतिरोध के कारण चुनाव नहीं हो सका।MCD ward polls results: सेंट्रल जोन से वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद पर क्रमशः जीत हासिल की।MCD ward polls results: दिल्ली नगर निगम विनियम, 1958 के अनुपालन में गुप्त मतदान के जरिए चुनाव हुआ।

दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में बुधवार को जोन वार्ड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप को हराया तथा एमसीडी की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था स्थायी समिति में अपना दबदबा बना लिया। कड़े मुकाबले में भाजपा ने 12 जोन में से सात में जोन स्तरीय वार्ड समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा स्थायी समिति में एक -एक सीट जीत ली जबकि आप पांच पर ही सिमट गयी। करोल बाग, सिटी एसपी में चुनाव नहीं हुए क्योंकि भाजपा ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। वहीं, केशवपुर में चुनावी रण में केवल भाजपा ही थी।

भाजपा ने नरेला, सिविल लाइंस, केशवपुरम, शाहदरा उत्तरी, नजफगढ़, शाहदरा दक्षिण और सेंट्रल जोन में जीत हासिल की जबकि आप ने करोल बाग, पश्चिम, दक्षिण, सिटी एसपी और रोहिणी जोन में विजय हासिल की। हाल में आप से भाजपा में गये पवन सहरावत और सुगंधा ने नरेला और सेंट्रल जोन से वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद पर क्रमशः जीत हासिल की।

सिविल लाइंस जोन में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर नजर आयी । भाजपा ने एक-एक वोट के अंतर से सभी तीनों पद पर जीत दर्ज की। अनिल कुमार त्यागी ने 10 वोट पाकर अजीत सिंह यादव को हराया। इसी तरह रेखा ने अपने प्रतिद्वंद्वी गगन चौधरी को हराया। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर और एमसीडी में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आप की प्रोमिला गुप्ता को हराया।

सिंह को 10 जबकि गुप्ता को नौ वोट मिले। करोल बाग जोन से आप पार्षद राकेश जोशी को वार्ड समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है जबकि ज्योति गौतम और अंकुश नारंग को क्रमश: उपाध्यक्ष पद तथा स्थायी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है। भाजपा ने यहां अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।

इसी तरह से सिटी एसपी जोन में भाजपा के उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण आप उम्मीदवारों मोहम्मद सादिक, किरण बाला और पुनरदीप सिंह साहनी को निर्विरोध क्रमश: वार्ड समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर चुना गया। केशवपुरम जोन में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

दक्षिण जोन में क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा और आप के बीच बराबरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। ऐसे में लॉटरी के माध्यम से आप ने जोन के अध्यक्ष का पद जीता। पार्टी प्रत्याशियों ने अध्यक्ष एवं स्थायी समिति के सदस्य पदों पर विजय हासिल की। रोहिणी में आप की सुमन अनिल राणा ने भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की जबकि उपाध्यक्ष एवं स्थायी समिति के सदस्य पदों पर भाजपा के अपने उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के कारण इन पदों पर धर्मरक्षक और दौलत ने जीत दर्ज की।

पश्चिम जोन में भाजपा उम्मीदवारों ने तीनों पदों के लिए अपने नाम वापस ले लिए। शाहदरा उत्तरी जोन में भाजपा उम्मीदवार अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर विजयी हुए। वार्ड समिति के चुनाव में यह मतदान इस जोन में सबसे लंबे समय तक चला। नौ पार्षद वाली कांग्रेस ने शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में अपने प्रत्याशी उतारे थे।

आप प्रत्याशियों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया था जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ने स्थायी समिति सदस्य से अपना नाम वापस ले लिया था। पूर्वी दिल्ली की पूर्व महापौर नीमा भगत को शाहदरा दक्षिण जोन से स्थायी समिति का सदस्य चुन लिया गया। भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच चुनाव सुचारू ढंग से संपन्न हुआ।

वर्ष 2022 में एमसीडी के एकीकरण के बाद पहली बार वार्ड समिति का चुनाव हुआ है। यह चुनाव काफी समय से लंबित था। सत्तारूढ़ आप और विपक्षी दल भाजपा के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण चुनाव नहीं हो सका और मामला अदालत में विचाराधीन था। दिल्ली नगर निगम विनियम, 1958 के अनुपालन में गुप्त मतदान के जरिए चुनाव हुआ।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal CorporationAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?