लाइव न्यूज़ :

MCD poll counting: कांग्रेस के बाद बीजेपी, 15 साल का शासन खतरे में!, एमसीडी पर आप का कब्जा, 131 सीट पर आगे, बहुमत के लिए चाहिए 126

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2022 13:55 IST

MCD poll counting: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ।2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी।आप ने 2013 में कांग्रेस शासन का अंत कर दिल्ली विधानसभा पर कब्जा किया था। 

MCD poll counting: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) का जादू चल गया है। आप इस बार भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। आप ने 2013 में कांग्रेस शासन का अंत कर दिल्ली विधानसभा पर कब्जा किया था। 

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) ने 124 सीटों पर जीत दर्ज की है और 7 सीट पर आगे चल रही है और इन सभी सीट पर जीत दर्ज करने पर वह 131 का आंकड़ा छू लेगी। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 100 सीट पर जीत दर्ज की है और वह 5 सीट पर आगे है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अभी तक केवल 7 सीट अपने नाम की है और एक पर ही आगे चल रही है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला ने जीत दर्ज की है। दो अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी-अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि महज 10 साल पुरानी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) को उसी के गढ़ में ‘‘मात’’ दे दी। उन्होंने कहा, ‘‘ परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘आप’ एक बेहद ईमानदार पार्टी है।’’ सिंह ने कहा कि परिणाम इसलिए भी उल्लेखनीय हैं, क्योंकि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए 17 केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा था।

‘आप’ के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी 230 वार्ड में जीत दर्ज करेगी। पार्टी के लिए एमसीडी चुनाव में स्पष्ट जीत दिल्ली पर उसके प्रभाव का एक और उदाहरण होगी। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है। हमने नगर निगमों में दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन शायद कुछ लोग खुश नहीं हैं। हालांकि, भाजपा के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है।’’

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीकांग्रेसBJPअरविंद केजरीवालDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?