लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवारों में से 784 की जमानत राशि जब्त, इस मामले में पहले नंबर रही कांग्रेस, देखें अन्य पार्टियों का हाल

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2022 08:25 IST

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत हासिल हुआ है। आप ने कुल 134 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के 188 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हुई है।कांग्रेस के बाद बीएसपी दूसरे नंबर रही जिसके 128 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में कुल 784 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई है। मैदान में कुल 1,349 उम्मीदवार थे। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, इनमें कांग्रेस से 188, बीजेपी से 10 और आप से 3, बीएसपी से 128, एआईएमआईएम से 13, जेडीयू से 22 और एनसीपी से 25 समेत अन्य शामिल हैं।

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत हासिल हुआ है। आप ने कुल 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। 15 साल बाद एमसीडी से भाजपा की विदाई कर दी है। भाजपा 104 वार्डों में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस को 9 वार्डों पर जीत मिली जबकि तीन वार्डों पर निर्दलीय जीते।

राष्ट्रीय राजधानी में 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ था और कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे। इस चुनाव में कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है। 

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एमसीडी चुनावों में आप की जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भाजपा और कांग्रेस के सहयोग के साथ-साथ केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'आशीर्वाद' मांगा।

केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए देश में सकारात्मक राजनीति की वकालत की। उन्होंने कहा, "हम सभी को दिल्ली की स्थिति में सुधार करना है और मुझे भाजपा और कांग्रेस सहित सभी के सहयोग की जरूरत है। हमें ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, विशेष रूप से केंद्र और प्रधानमंत्री की मदद और आशीर्वाद की।" 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावकांग्रेसबीएसपीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप