लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं पर 3 करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: November 13, 2022 16:11 IST

टॉवर पर चढ़े हसन ने आरोप लगाते हुए कहा, उन्होंने दीपू चौधरी को 3 करोड़ रुपये में टिकट बेचा है। मुझसे पैसे मांगे गए थे। लेकिन मेरे पास इतना पैसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देहसन ने आरोप लगाते हुए कहा, दुर्गेश पाठक, आतिशी, संजय सिंह तीनों ही भ्रष्ट मीडिया से बोले- तीनों नेताओं ने दो-दो, तीन-तीन करोड़ रुपये में टिकट बेचे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। टिकट न मिलने पर टॉवर पर चढ़ने वाले आप नेता हसीब उल हसन ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर 3 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

रविवार को टॉवर पर चढ़े हसन ने आरोप लगाते हुए कहा, उन्होंने दीपू चौधरी को 3 करोड़ रुपये में टिकट बेचा है। मुझसे पैसे मांगे गए थे। लेकिन मेरे पास इतना पैसा नहीं है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं का नाम लिया। उन्होंने कहा, दुर्गेश पाठक, आतिशी, संजय सिंह तीनों ही भ्रष्ट हैं। तीनों नेताओं ने दो-दो, तीन-तीन करोड़ रुपये में टिकट बेचे हैं।  

यहां उन्होंने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा, अगर मीडिया नहीं आती तो ये लोग मेरे दस्तावेज मुझे वापस नहीं देते। उन्होंने कल मैं अपना नामांकन दाखिल करुंगा। जनता मेरे साथ है। आप नेता हसीब-उल-हसन जो कथित तौर पर एमसीडी चुनाव का टिकट नहीं मिलने पर ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गए थे।

सामने आई जानकारी के टिकट नहीं मिलने पर हसीब उल हसन इतने नाराज हुए कि पार्टी पर गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने एक हाई टेंशन वायर टावर पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे। पार्टी ने दरअसल पूर्व में हसीब को निगम में पार्षद मनोनीत किया था लेकिन इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को पहली लिस्ट में 134 और दूसरी लिस्ट में शनिवार को 116 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। जारी की गई पहली लिस्ट में 134 में 70 महिलाएं हैं।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीसंजय सिंहआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट60 वर्षीय मां को फर्श पर धक्का देकर मार डाला, पुत्र शेर अली अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो