लाइव न्यूज़ :

मायावती ने लोकसभा में पार्टी नेता बदला, दानिश अली, श्याम सिंह यादव के बाद रितेश पांडे को दी जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 19:36 IST

मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, "बसपा में सामाजिक सामंजस्य बनाये रखने के मद्देनजर लोकसभा में पार्टी के नेता तथा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एक ही समुदाय के होने के नाते इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि अब लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडे को तथा उपनेता मलूक नागर को बना दिया गया है।उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुनकाद अली अपने पद पर बने रहेंगे।

बसपा प्रमुख मायावती ने अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडे को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, "बसपा में सामाजिक सामंजस्य बनाये रखने के मद्देनजर लोकसभा में पार्टी के नेता तथा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एक ही समुदाय के होने के नाते इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है।"

उन्होंने कहा कि अब लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडे को तथा उपनेता मलूक नागर को बना दिया गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुनकाद अली अपने पद पर बने रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले दानिश अली लोकसभा में बसपा के नेता थे।

जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने नड्डा से मुलाकात की

तेलुगु फिल्म अभिनेता से नेता बने और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश में गठबंधन कर सकती हैं।

पवन ने अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नदेंदला मनोहर के साथ नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य और वहां गठबंधन करने की आवश्यकता पर चर्चा की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमायावतीसंसदबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया