लाइव न्यूज़ :

मायावती ने सपा के साथ गठबंधन पर लिया ब्रेक, कहा- अखिलेश पार्टी में सुधार करें, फिर सोचूंगी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 4, 2019 12:16 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी से फिलहाल गठबंधन पर विराम लगाने का औपचारिक एलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा के साथ गठबंधन पर मायवती ने लगाया ब्रेक, कहा- अखिलेश के कार्यकर्ता सुधरे तो फिर साथ काम करूंगी।मायवती ने कहा कि यादवों ने सपा को ही वोट नहीं दिया तो बसपा को कैसे दिया होगा?

सोमवार (3 जून) से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के टूटने की जो अटकलें लग रही थीं, उन पर विराम लग गया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर फिलहाल विराम लगाने का औपचारिक एलान कर दिया। 

मायवती ने आरोप लगाया है कि बीते लोकसभा चुनाव में यादव समाज के लोगों ने ही समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया, ऐसे में उनसे बसपा के लिए उम्मीद नहीं की जा सकती है। 

मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे देखने के बाद वह ऐसा सोचने पर मजबूर हुई हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने जनहित में सभी पुराना गिले-शिकवे मिटाए थे। 

बसपा नेता ने कहा, 'कन्नौज में डिंपल, बदायूं में धर्मेंद यादव और फिरोजाबार में अक्षय यादव की हार हमें सोचने पर मजबूर करती है। इनकी हार का हमें भी बहुत दुख है। साफ है कि इन यादव बाहुल्य सीटों पर भी यादव समाज का वोट एसपी को नहीं मिला। ऐसे में यह सोचने की बात है कि एसपी को बेस वोट बैंक यदि उससे छिटक गया है तो फिर उनका वोट बीएसपी को कैसे गया होगा।'

हालांकि, मायावती ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन का यह परमानेंट ब्रेक नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर पार्टी में कुछ बदलाव करेंगे तो फिर से साथ आ सकते हैं। मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने उन्हें बहुत इज्जत दी और उन्होंने भी उन्हें परिवार का सदस्य माना है।

मायावती ने कहा कि उन्होंने फैसला लिया है कि अब उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में बसपा अकेले दम पर उपचुनाव लड़ेगी। 

मायावती ने कहा कि उन्होंने समीक्षा में पाया है कि समाजवादी पार्टी ने अच्छा मौका गंवा दिया है। एसपी कार्यकर्ताओं ने बीएसपी कैडर की तरह काम नहीं किया। अगर सपा अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को मिशनरी बनाने में सफल हो जाते हैं तो फिर साथ चलकर काम किया जा सकता है, नहीं तो अकेले चलना ही बेहतर होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीबीएसपीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह