लाइव न्यूज़ :

निजी मदरसों को सरकारी अनुदान सूची में शामिल करके सरकारी बनाएगी क्या यूपी सरकार, मायावती ने सर्वे को लेकर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 12:22 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त को घोषणा किया था कि वह राज्य की गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराएगी और वहां के शिक्षकों, पाठ्यक्रम, एनजीओ के साथ उनके संबंध और मौलिक सुविधाओं की मौजूदगी सहित अन्य चीजों पर सूचना एकत्र करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने यूपी सरकार द्वारा मदरसों के सर्वे को लेकर निशाना साधा है।मायावती ने कहा कि ऐसे सर्वे सरकारी मदरसों के शिक्षक और स्टाफ के वेतन आदि के लिए बजट प्रावधान के लिए कराए जाते हैं।मायावती ने सवाल किया कि क्या निजी मदरसों को सरकारी बनाने के लिए ये सब किया जा रहा है।

लखनऊः बसपा प्रमुख मायावती ने दावा किया कि यूपी सरकार द्वारा प्राइवेट मदरसों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और 75 हजार से अधिक गैरमान्यता प्राप्त मदरसे गरीब बच्चों को तालीम देने में लगे हैं। सर्वे को लेकर मायावती ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये गैरसरकारी मदरसे सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते तो फिर इनमें दखल क्यों?

बुधवार मायावती ने ट्वीट किया- विशेष टीम गठित करके लोगों के चन्दों पर आश्रित प्राइवेट मदरसों के बहुचर्चित सर्वे का काम पूरा, जिसके अनुसार 7,500 से अधिक ’गैर-मान्यता प्राप्त’ मदरसे गरीब बच्चों को तालीम देने में लगे हैं। ये गैरसरकारी मदरसे सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते तो फिर इनमें दखल क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त को घोषणा किया था कि वह राज्य की गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराएगी और वहां के शिक्षकों, पाठ्यक्रम, एनजीओ के साथ उनके संबंध और मौलिक सुविधाओं की मौजूदगी सहित अन्य चीजों पर सूचना एकत्र करेगी।

मायावती का कहना है कि ऐसे सर्वे सरकारी मदरसों के शिक्षक और स्टाफ के वेतन आदि के लिए बजट प्रावधान के लिए कराए जाते हैं। तो क्या यूपी सरकार इन निजी मदरसों को सरकारी अनुदान सूची में शामिल करके सरकारी बनाएगी।

मायावती ने ट्वीट में आगे लिखा- जबकि सरकारी मदरसा बोर्ड के मदरसों के टीचर व स्टाफ के वेतन आदि के लिए बजट प्रावधान हेतु खास तौर से सर्वे कराया जाता है, तो क्या यूपी सरकार इन प्राइवेट मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करके उन्हें सरकारी मदरसा बनाएगी? मायावती ने कहा कि बीएसपी सरकार ने 100 मदरसों को यूपी बोर्ड में शामिल किया था।

इससे पहले बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मदरसों पर उत्तर प्रदेश सरकार की नीति उनके शिक्षकों के लिए दोधारी तलवार साबित हो रही है क्योंकि वह कोई मानदेय नहीं दे रही है और गैर-मान्यता प्राप्त इस्लामिक संस्थाओं में डर पैदा कर रही है।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप