मायावती ने की मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून की वकालत, कहा- बेगुनाह महिलाएं हो रहीं शिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 28, 2019 12:06 PM2019-08-28T12:06:18+5:302019-08-28T12:06:18+5:30

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्य सरकार से मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्ती से निपटने की अपील की है।

Mayawati advocates strict law against mob lynching, says - innocent women are falling prey | मायावती ने की मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून की वकालत, कहा- बेगुनाह महिलाएं हो रहीं शिकार

मायावती ने की मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून की वकालत, कहा- बेगुनाह महिलाएं हो रहीं शिकार

Highlightsमायावती ने लिखा, 'यूपी में मॉब लिंचिंग अब अपने नए भयावह रूप में यहाँ की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। उनका यह ट्वीट शामली में महिलाओं की पिटाई की घटना के बाद आया है।

बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने मॉब लिचिंग के खिलाफ सख्ती से निपटने की वकालत की है। बुधवार को ट्वीट करके उन्होंने राज्य सरकार से मॉब लिंचिग करने वालों से सख्ती से निपटने की अपील की।

मायावती ने लिखा, 'यूपी में मॉब लिंचिंग अब अपने नए भयावह रूप में यहाँ की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। इस सम्बंध में बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाह महिलाओं को प्रताड़ित/हत्या करने से लोगों में दहशत है। राज्य सरकार ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तो बेहतर है।'

उनका यह ट्वीट शामली में महिलाओं की पिटाई की घटना के बाद आया है। शामली जिले के कैराना से चार लोगों को बच्चा चोरी के इल्जाम में पांच महिलाओं की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी यशपाल धमा ने बताया कि गुजरात की पांच महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में कथित तौर पर पीटा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के एक दल ने मौके पर पहुंच महिलाओं को बचाया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव के अनुसार मधादा गांव के बिंदू राज और गौतम सिंह, कासेरवा गांव के चांद, सदरुद्दीन नगर के अमित और सोनू का मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर बच्चा चोरी की गलत जानकारी दी थी। 

Web Title: Mayawati advocates strict law against mob lynching, says - innocent women are falling prey

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे