लाइव न्यूज़ :

5 मई: जर्मन अर्थशास्त्री और महान विचारक कार्ल मार्क्स का जन्म, नेपोलियन का हुआ था निधन, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: May 5, 2020 07:52 IST

आज का इतिहास: 5 मई को संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसी दिन महान विचारक, इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का भी जन्म हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास:साल 1479: सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्मसाल 1916 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म, 1818 में 1818 का जन्म

पांच मई साल के पांचवें महीने का पांचवां दिन है और इतिहास के पन्‍नों में इस तारीख के नाम कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं जिनमें नेपोलियन और नौशाद अली का दुनिया को अलविदा कहना शामिल है। इस दिन दुनिया में कदम रखने वाले प्रमुख लोगों की बात करें तो जर्मन अर्थशास्त्री और महान विचारक कार्ल मार्क्स का जन्म पांच मई को ही हुआ था और सिख गुरू अमरदास का जन्म भी इसी दिन हुआ था। वह सिखों के तीसरे गुरू थे। देश दुनिया के इतिहास में पांच मई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1479: सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म।

1818: महान विचारक, इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म।

1821 : चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान और बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन।

1916 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म।

1961 : अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलीकाप्टर ने पानी से बाहर निकाला और शेपर्ड ने अपनी इस यात्रा को ‘शानदार सैर’ करार दिया।

1980 : लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आज़ाद कराया गया। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।

1984 : फू दोरजी आक्सीजन के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले पहले भारतीय बने।

1988 : महान क्रांतिकारी त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का जन्म।

2005 : ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला।

2006 : संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा।

2009 : पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

2010 : आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया।। इसे देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट बताया गया, जिसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक वाले स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया।

2010 : सर्वोच्च न्यायालय ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया।

2017 : इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

भारतमिथकों की कहानियां और मानव उत्पत्ति का विज्ञान

भारतShaheed Bhagat Singh's birth anniversary: भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन

पूजा पाठDussehra 2025: भारत की इन जगहों पर नहीं होगा रावण दहन, विधि-विधान से होती है पूजा-अर्चना

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील