लाइव न्यूज़ :

दो मई: कला और फिल्म से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं का गवाह

By भाषा | Updated: May 2, 2021 08:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई :भाषा: साल के हर दिन की तरह 2 मई के नाम पर भी इतिहास की कई अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। अच्छी घटनाओं में कहें तो भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म दो मई को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 2 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन ।

1921 : पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।

1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया ।

1933 : जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।

1945 : इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1968 : पब्लिक प्रोविडेंट फंड विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दी।

1986 : अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया, जो दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

2020 : कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1,223 पर पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 37,776 के पार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी